30.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 6 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य

भोपाल। हैदराबाद स्थित हुसैन सागर में 1 से 8 जुलाई, 2017 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की हैदराबाद सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक अर्जित किए। पदकों में छह स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में अकादमी के 12 खिलाड़ियों ने मुख्य प्रशिक्षक सूबेदार मेजर पी. मधु और श्री अनिल शर्मा के नेतृत्व में भागीदारी की। वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त की है और पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है।

हैदराबाद सेलिंग चैम्पियनशिप में राम मिलन यादव ने बालक और कुमारी हर्षिता तोमर ने बालिका वर्ग अंडर-16 के अंतर्गत 4.7 लैजर इवेन्ट में दो-दो स्वर्ण पदक अर्जित किए। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में ओवरआॅल चैम्पियन का भी खिताब जीता। इसी तरह बालक वर्ग अंडर-19 रेडियल इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी शिखर गर्ग तथा अंडर-17 में गोविन्द बैरागी ने एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के लेजर रेडियल बालिका वर्ग में तनु बिसेन ने रजत तथा अंडर-16 लैजर 4.7 इवेन्ट में रितिका दांगी और सतीश यादव ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles