35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

नंबर-1 की रेस: क्या U19 वर्ल्ड कप में भी वैभव सूर्यवंशी करेंगे कमाल?

नई दिल्ली : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से होने जा रहा है। 23 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी नामीबिया और जिम्बाब्वे करेंगे, जिसमें कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय अंडर-19 टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगी। ग्रुप ए में भारत के साथ अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नजरें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने अब तक मिले हर मौके पर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

हाल ही में साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ कप्तानी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीन मैचों की सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हुए। अब भारतीय अंडर-19 टीम को उम्मीद होगी कि वैभव यही फॉर्म अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखें और टूर्नामेंट के टॉप रन-स्कोरर बनकर उभरें। एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2021-22 में 6 पारियों में 506 रन बनाए थे। इससे पहले 2003-04 संस्करण में शिखर धवन ने 505 रन बनाकर यह कारनामा किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जो टीम फाइनल तक पहुंचेगी, उसे कुल 7 मुकाबले खेलने होंगे। यदि भारतीय अंडर-19 टीम खिताबी मुकाबले तक का सफर तय करती है, तो वैभव सूर्यवंशी के पास टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका होगा। डेवाल्ड ब्रेविस ने 6 मैचों में 506 रन बनाए थे, जबकि शिखर धवन ने 7 मुकाबलों में 505 रन अपने नाम किए थे। हाल ही में साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ वैभव ने 3 पारियों में 206 रन ठोके थे। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड भी बेहद प्रभावशाली रहा है, जहां उन्होंने 54.05 की औसत और 164.08 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन
टीम प्लेयर मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (वेस्टइंडीज ), 2021/22 डेवाल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका) 6 6 506 138 84.33 561 90.19 2 3 45 18
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (बांग्लादेश), 2003/04 शिखर धवन (भारत) 7 7 1 505 155* 84.16 540 93.51 3 1 63 3
मैकडॉनल्ड्स बाइसेन्टेनियल यूथ वर्ल्ड कप (ऑस्ट्रेलिया), 1987/88 ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) 9 9 471 112 52.33 325+ 85.23 2 3 16+ 6+
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (न्यूजीलैंड), 2001/02 कैमरून व्हाइट (ऑस्ट्रेलिया) 8 8 2 423 156* 70.5 433 97.69 1 2 29 7
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (न्यूजीलैंड), 2001/02 डोनोवन पैगन (वेस्टइंडीज) 7 7 1 421 176 70.16 447 94.18 1 2 52 8

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles