32.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

रन फॉर यूनिटी को खेल मंत्री ने झंडी दिखलाकर रवाना किया

भोपाल। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर आज ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर आज राजधानी में ‘‘राष्ट्रीय एकता दौड़’’ (त्नद वित न्दपजल) का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ टी.टी. नगर स्टेडियम परिसर से प्रातः 9.30 बजे प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा झण्डी दिखलाकर किया गया।

इस अवसर पर सचिव खेल श्री सचिन सिन्हा, संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेंद्र जैन, डी.आई.जी. श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर भोपाल डाँ. सुदाम खाड़े, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लौढ़ा, एएसपी श्री धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ में करीब पांच हजार लोगों की भागीदारी रही। दौड़ मे टी. टी. नगर एवं तुलसी नगर क्षेत्र के 19 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों, 12 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, भर्ती सूचना केंद्र, एसएसबी के जवानों, विभिन्न खेल अकादमी के खिलाड़ियों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित युवाओं और नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लेकर इस राष्ट्रीय एकता दौड़ को सफल बनाया।

’दौड़ का समापन’
टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ हुई ’’राष्ट्रीय एकता दौड़’’ नानके पेट्रोल पंप, अरेरा क्लब, शिवाजी चैराहा होते हुए मंत्रालय पहुंची जहां इसका समापन हुआ। समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. श्री शिवराज सिंह चैहान ने ‘‘रन फार यूनिटी’’ मे शामिल लोगों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles