नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरजमीं पर आयोजित एशिया कप 2025 के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमें 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। इसके बाद 8 अक्टूबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इन दोनों द्विपक्षीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
स्क्वॉड में कुछ प्रमुख बदलाव देखने को मिले हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और ऑलराउंडर्स गुलबदिन नैब व करीम जानत को दोनों स्क्वाड से बाहर रखा गया है। वहीं, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज वफियुल्लाह ताराखिल और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम साफी को T20I टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, तेज गेंदबाजों की जोड़ी बशीर अहमद और अब्दुल्ला अहमदजई दोनों ODI और T20I टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
गजनफर को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर किया गया शामिल
अफगानिस्तान की टी20I टीम में मजीब उल रहमान ने अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि एएम गजनफर को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, वनडे टीम में गजनफर को मुख्य स्क्वाड में जगह दी गई है, जिससे मजीब को इस फॉर्मेट की टीम से बाहर कर दिया गया है। टी20I रिजर्व में रहमत शाह जुरमाती को जोड़ा गया है, वहीं बिलाल सामी और फरीदून दाउदजई दो अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में वनडे रिजर्व टीम का हिस्सा बनाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ACB के CEO नसीब खान ने कहा कि हम अब एक व्यस्त सीजन में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें कई T20I मैच निर्धारित हैं। यह टीम को अगले साल ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप की तैयारी करने का शानदार मौका देने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एशिया कप 2025 में प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा, लेकिन खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हम आशावादी हैं कि अफगान खिलाड़ी मजबूत वापसी करेंगे और आने वाले टूर्नामेंट्स में देश का नाम रोशन करेंगे। बता दें, अफगानिस्तान टीम सुपर-4 में जगह बनाने में नाकाम रही। अफगानिस्तान को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा।
अफगानिस्तान का T20I स्क्वाड: रशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अटल, वफियुल्लाह ताराखिल, दरवेश रासूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शरफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मजीब उल रहमान, बशीर अहमद, फरीद अहमद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई।
रिजर्व: एएम गजनफर और रहमत शाह
अफगानिस्तान का ODI स्क्वाड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सदीकुल्लाह अटल, दरवेश रासूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, रशिद खान, नंग्याल खरोती, एएम गजनफर, अब्दुल्ला अहमदजई, बशीर अहमद, मोहम्मद सलीम साफी
रिजर्व: बिलाल सामी और फरीदून दाउदजई।
T20I सीरीज का शेड्यूल
2 अक्टूबर: 1st T20I – शारजाह
3 अक्टूबर: 2nd T20I – शारजाह
5 अक्टूबर: 3rd T20I – शारजाह
ODI सीरीज का शेड्यूल
8 अक्टूबर: 1st ODI – अबू धाबी
11 अक्टूबर: 2nd ODI – अबू धाबी
14 अक्टूबर: 3rd ODI – अबू धाबी

