34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IPL 2025 में एक मुकाबले के शेड्यूल में किया गया है बदलाव, कोलकाता-लखनऊ मैच की बदली तारीख

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में एक मुकाबले के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. दरअसल, 6 अप्रैल (रविवार) को टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ईडन गार्डन्स में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाना था. लेकिन अब इस मुकाबले की तारीख बदल गई है. अब यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही 8 अप्रैल (मंगवार) को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता पुलिस ने त्योहारों के कारण क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से इस मैच का शेड्यूल बदलने का अनुरोध किया था. इसके बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने शेड्यूल में बदलाव किया है.

देखा जाए तो शेड्यूल में बदलाव के चलते अब 6 अप्रैल की बजाय 8 अप्रैल को डबल हेडर (दो मैच) होगा. कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद उसी दिन शाम 7.30 बजे से न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS) पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (मैच नंबर 22) की मेजबानी करेगी. पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाने हैं.

यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर हो रहे हैं. इस बार आईपीएल के 62 मुकाबले शाम के समय ही खेले जा रहे हैं. जबकि 12 मैच दोपहर समय में हो रहे हैं. भारतीय समयानुसार दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे से खेले जा रहे हैं. जबकि शाम के मुकाबले 7.30 बजे से शुरू हो रहे हैं. इस बार आईपीएल 2025 सीजन में कुल 12 डबल हेडर खेले जाने हैं. आईपीएल में डबल हेडर का मतलब एक दिन में दो मुकाबले से होता है. डबल हेडर के दिन फैन्स को रोमांच का डबल डोज मिलता है. 28 मार्च (शुक्रवार) तक आईपीएल 2025 में 8 मुकाबले हो चुके हैं.

IPL 2025 में बाकी मैचों का शेड्यूल

9. गुजरात टाइटन्स Vs मुंबई इंडियंस, 29 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
10. दिल्ली कैपिटल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 30 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, विशाखापत्तनम
11. राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 30 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
12. मुंबई इंडियंस Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 31 मार्च, शाम 7:30 बजे, मुंबई
13. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs पंजाब किंग्स, 1 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs गुजरात टाइटन्स, 2 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
15. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 3 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
16. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs मुंबई इंडियंस, 4 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
17. चेन्नई सुपर किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई
18. पंजाब किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 5 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
19. सनराइजर्स हैदराबाद Vs गुजरात टाइटन्स, 6 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
20. मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 7 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
21. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 8 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
22. पंजाब किंग्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 8 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
23. गुजरात टाइटन्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
24. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs दिल्ली कैपिटल्स, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
25. चेन्नई सुपर किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
26. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs गुजरात टाइटन्स, 12 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, लखनऊ
27. सनराइजर्स हैदराबाद Vs पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
28. राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 13 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, जयपुर
29. दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियंस, 13 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
30. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
31. पंजाब किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
32. दिल्ली कैपिटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
33. मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
34. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs पंजाब किंग्स, 18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
35. गुजरात टाइटन्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 19 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
36. राजस्थान रॉयल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
37. पंजाब किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 20 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
38. मुंबई इंडियंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
39. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs गुजरात टाइटन्स, 21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
40. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
41. सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
42. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs राजस्थान रॉयल्स, 24 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
43. चेन्नई सुपर किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 25 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
44. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs पंजाब किंग्स, 26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
45. मुंबई इंडियंस Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, मुंबई
46. दिल्ली कैपिटल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
47. राजस्थान रॉयल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
48. दिल्ली कैपिटल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
49. चेन्नई सुपर किंग्स Vs पंजाब किंग्स, 30 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
50. राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस, 1 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
51. गुजरात टाइटन्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
52. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 3 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
53. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 4 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
54. पंजाब किंग्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 4 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
55. सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
56. मुंबई इंडियंस Vs गुजरात टाइटन्स, 6 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
57. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 7 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
58. पंजाब किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 8 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
59. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 9 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
60. सनराइजर्स हैदराबाद Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 10 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
61. पंजाब किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 11 मई, दोपहर 3:30 बजे, धर्मशाला
62. दिल्ली कैपिटल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 11 मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
63. चेन्नई सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 12 मई, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
64. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 13 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
65. गुजरात टाइटन्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 14 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
66. मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स, 15 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
67. राजस्थान रॉयल्स Vs पंजाब किंग्स, 16 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
68. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 17 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
69. गुजरात टाइटंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 18 मई, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
70. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 18 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
71. क्वालिफायर 1, 20 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
72. एलिमिनेटर, 21 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
73. क्वालिफायर 2, 23 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
74. फाइनल, 25 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles