33.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

IPL 2025 में इन 5 टीमों में कप्तान नहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में खिलाड़ियों के बराबर कप्तान की सैलरी

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ी करोड़पति बने वहीं ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों को करोड़ों लुटाकर रिटेन किया गया। लीग शुरू होने से पहले सभी टीमों ने कप्ता का ऐलान भी कर दिया। खास बात यह है कि 10 में सात ऐसी टीमें जिसमें कप्तान सबसे महंगा खिलाड़ी नहीं है। 7 में 5 में किसी अन्य खिलाड़ी को सबसे ज्यादा रकम मिल रही है तो वहीं दो में खिलाड़ी कप्तान के बराबर वेतन पा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी नहीं है। उन्हें 16.35 करोड़ रुपए में रिटेन किया। टीम के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। इस खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपए रिटेन किया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आरसीबी ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। हालांकि टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को दी गई। पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऐसा माना जा रहा था कि वही कप्तान बनेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान के तौर पर चुना। रहाणे को टीम ने केवल 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस में सबसे ज्यादा सैलरी स्पिनर राशिद खान को मिल रही है। अफगानिस्तानी खिलाड़ी राशिद को टीम ने 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया। वहीं टीम के कप्तान शुभमन गिल को 16.50 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैराबाद में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाला खिलाड़ी कप्तान नहीं है। टीम ने कप्तान पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा पैसा साउथ अफ्रीका के हेनिरक क्लासेन के लिए खर्च किया। उन्होंने इस खिलाड़ी के लिए 23 करोड़ रुपए खर्च किए।

खिलाड़ियों के बराबर कप्तान की सैलरी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं जिन्हें 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी रिटेन करने के लिए इतनी ही रकम खर्च की गई थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने कप्तान संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए 18-18 करोड़ रुपए खर्च किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles