22.6 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

IPL में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं CSK ​के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड कर रहे हों, लेकिन इस टीम की असली पहचान तो एमएस धोनी से ही है। धोनी की कप्तानी में ही इस टीम ने अब तक पांच बार इस खिताब को अपने नाम किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब भी किसी टीम का मुकाबला सीएसके से होता है तो जीत दर्ज कर पाना आसान काम नहीं होता। इस बीच क्या आपको पता है कि सीएसके के खिलाफ आईपीएल में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके साथ ही सवाल ये भी है कि क्या रोहित शर्मा 1000 वाले क्लब में इस साल एंट्री मार पाएंगे। चलिए विस्तार से आपको पूरी बात बताते हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शिखर धवन हैं। शिखर धवन अब तो आईपीएल से रिटायर हो गए हैं, लेकिन वे अपने करियर के दौरान कई टीमों से खेले। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमें शामिल हैं। सीएसके के खिलाफ शिखर धवन ने 29 मैच खेलकर 1057 रन बनाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक शतक और आठ अर्धशतक लगाने का काम किया है। इस बार चेन्नई की टीम राहत की सांस ले सकती है, क्योंकि शिखर धवन आईपीएल नहीं खेल रहे हैं।

इसके बाद दूसरे नंबर पर आते हैं विराट कोहली। पहले आईपीएल से लेकर अब तक एक ही टीम यानी आरसीबी के लिए खेल रहे विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ अब तक 33 मैच खेलकर 1053 रन बनाए हैं। इसमें शतक तो कोई नहीं है, लेकिन 9 अर्धशतक जरूर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब इस आईपीएल में विराट कोहली के पास मौका है कि वे शिखर धवन को पीछे कर सीएसके ​के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएं। इसके लिए उन्हें केवल 5 ही रन और चाहिए।

इस बीच रोहित शर्मा की बात की जाए तो वे भी इस टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने के काफी करीब हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अब तक सीएसके के खिलाफ 34 मैच खेलकर 896 रन बनाए हैं। यानी 1000 क्लब में एंट्री मारने के लिए रोहित शर्मा को 104 रनों की जरूरत है। यानी उन्हें कम से कम एक बड़ी पारी सीएसके के खिलाफ जरूर खेलनी होगी। इन तीन के अलावा बाकी कोई भी बल्लेबाज चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 800 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles