26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

तीन द्विवसीय राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता प्रारंभ

भोपाल। जिला कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित करवाई जा रही तीन द्विवसीय राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरे दिन बालक एवं बालिका समूह के विभन्न काता एवं कुमिते की प्रतिस्पर्धाऐं आयोजित की गईं। भोपाल जिला कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन द्विवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम दिन 38 वीं राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ ऑल इंडिया कराते फेडरेशन के उपाध्यक्ष शिहान सुरेंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं स्व.सेंसाई श्री दीपक ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर म.प्र. कराते एसोसिएशन के सचिव रेन्शी श्री जमाल अब्दुल नासिर, उपाध्यक्ष रेन्शी श्री संजय थवाईत, कोषाअध्यक्ष रेन्शी श्री पी.जी. वासवान नायर, श्री नरेन्द्र गुप्ता, एवं म.प्र. कराते एसोसिएशन के अन्य सदस्य एवं निर्णायक मंडल के सदस्य भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अंतर्गत आज बालिका समूह के विभन्न काता एवं कुमिते की प्रतिस्पर्धाऐं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुस्कार वितरण के साथ वरिष्ठ कराते कोच सेंसाई श्री आशीष साकल्ले का उनके कराते में दिए गए योगदान हेतु विशेष सम्मान किया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles