28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

थ्रोबॉल: महिलाओं ने पाक को, पुरुषों ने बांग्लादेश को हराया

भोपाल। नेपाल में 15-18 जून तक आयोजित वर्लड गेम्स में चैंपियन बनने का फायदा भारतीय थ्रोबॉल संघ को हुआ। चैंपियनशिप जीतने के बाद नेपाल में वर्ल्ड गेम्स 2017 में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (कनाडा) फेडरेशन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। इस घोषणा में भारत को एशिया कप थ्रोबॉल स्पर्धा की मेजबानी की बात कही गई। और 2018 में भारत को ‘एशियन कप ’ थ्रोबॉल की मेजबानी दी गई है।
इससे पहले नेपाल में खेले गए वर्ल्ड गेम्स में भारतीय थ्रोबॉल महिला और पुरुष टीम दोनों वर्गों चैंपियन बन कर लौटी। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फाइनल मुकाबले में हराया। वहीं महिला वर्ग में भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
नेपाल के काठमांडू में आयोजित थ्रोबॉल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में भोपाल के कमल कुशवाहा (कप्तान) के नेतृत्व में उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश को लगातार दो सेट में 15-12, 15-10 से हराया। जबकि महिला वर्ग के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 15-9, 15-13 से हराया। पुरुष टीम ने इससे पहले पाकिस्तान को 15-12, 16-14 से, मलेशिया को 15-9, 15-11 से हराया था। उसके बाद उसे कनाडा से बाई मिला। वहीं महिला टीम ने मलेशिया को 15-10, 15-13 से, नेपाल को 15-11, 15-8 से हराया। टीम में भोपाल के कमल कुशवाह (कप्तान), मिथुन वर्मा, चंद्रकांत हरडे और पवन तिवारी शामिल रहे। कोच आशीष सक्सेना और सचिव अविनाश बुरबुरे ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।
दिल्ली एअरपोर्ट भारतीय महिला और पुरुष टीम का जोरदार स्वागत
भारतीय थ्रोबॉल टीम के दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर संघ और पदाधिकारियों ने महिला-पुरुष दोनों के चैंपियन बनने पर जोरदार स्वागत किया और मिठाईयां बांटीं।
हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर ढोलढमाकों के साथ हुआ स्वपागत
भारतीय टीम शामिल रहे भोपाल के के कमल कुशवाहा (कप्तान), मिथुन वर्मा, चंद्रकांत हरडे और पवन तिवारी के 19 जून सोमवार को भोपाल हबीबगंज स्टेशन पर पहुंचने पर थ्रोबॉल संघ और शहरबासियों ने जोरदार स्वागत किया और ढोल-ढमाकों के साथ गाजे-बाजे के साथ साथ ले गए।
भोजपुर क्लब में कलेक्टर निशांत बरबड़े और अरुणेश्वर सिंह ने किया स्वागत
भाेजपुर क्लब में भोपाल के चारों थ्रोबॉल खिलाड़ियों का स्वागत कलेक्टर निशांत बरबड़े और स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंह देव (बाबा साहब ) ने किया। इस मौके पर के सतीश कुमार, दीपक भावसर, भोजपुर क्लब के कोच विनोद हलवे भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles