36.8 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

राधारमण व ट्रूबा के बीच कल होगा ख़िताबी मुकाबला

भोपाल। राधारमण और ट्रूबा, आरजीपीवी-राधारमण नोडल क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गई हैं। कल सुबह 11 बजे इन दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट चैम्पियनशिप का ख़िताबी मुकाबला खेला जायेगा।

आज के सेमीफाइनल मुकाबले राधारमण और सिस्टेक-गांधीनगर तथा ट्रूबा व टीआईटी के बीच मैच खेले गए। पहले मैच में राधारमण ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवरों में 7 विकिट के नुकसान पर 141 रन बनाए। राहुल यादव ने इस मैच में शानदार 55 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिस्टेक की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 103 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 38 रन से हार गई। राधारमण के राहुल यादव को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने 55 रन बनाने के साथ साथ 3 विकेट भी लिए।

 

 

दूसरा मैच ट्रूबा तथा टीआईटी के बीच खेला गया जिसमें ट्रूबा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। टीआईटी ने जवाबी पारी में निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 141 रन बनाए और यह मैच महज 11 रन से हार गई। ट्रूबा के मोहम्मद जाइन खान को उनके प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का दिया गया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles