30.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने कई कीर्तिमान अपने नाम किये। इस मैच में उन्होंने क्रिकेट के पितामह कहे जाने वाले डॉन ब्रैडमैन की बराबरी की, जबकि भारत के विनोद कांबली और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया। श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र 164वां ओवर लेकर आये। कामिंदु मेंडिस ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया और टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किये।इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कामिंदु मेंडिस के इस कीर्तिमान को छूते ही श्रीलंका ने पारी घोषित कर दी। कामिंदु मेंडिस सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज भी बने।

विनोद कांबली के एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

कामिंदु मेंडिस ने अपनी 13वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की और पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विनोद कांबली ने 14 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कामिंदु मेंडिस सिर्फ एवर्टन वीक्स और हर्बर्ट सटक्लिफ से पीछे हैं। वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स और इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ ने अपनी 12वीं टेस्ट पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छू लिया था।

पाकिस्तान के फवाद आलम से भी निकले आगे

बाएं हाथ के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से लगातार आठवें टेस्ट में अर्धशतक बनाया और पाकिस्तान के सऊद शकील को पीछे छोड़ दिया। कामिंदु मेंडिस ने पाकिस्तान के फवाद आलम को भी पीछे छोड़ा। कामिंदु मेंडिस ने अपनी 13वीं पारी में 5वां शतक लगाया। फवाद आलम ने 22वीं पारी में अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाकर एशियाई रिकॉर्ड बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज
पारियां खिलाड़ी विपक्षी टीम मैदान मैच तिथि पदार्पण
12 हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 13 फरवरी 1925 14 जून 1924
12 एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) भारत ब्रेबोर्न 4 फरवरी 1949 21 जनवरी 1948
13* कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका) न्यूजीलैंड गॉले 27 सितंबर 2024 8 जुलाई 2022
13 डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) इंग्लैंड लीड्स 11 जुलाई 1930 30 नवंबर 1928
14 रॉबर्ट हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) इंग्लैंड ब्रिसबेन 1 दिसंबर 1950 23 जनवरी 1948
14 विनोद कांबली (भारत) वेस्टइंडीज वानखेड़े 18 नवंबर 1994 29 जनवरी 1993
16 लेन हटन (इंग्लैंड) वेस्टइंडीज लॉर्ड्स 24 जून 1939 26 जून 1937
16 फ्रैंक वॉरेल (वेस्टइंडीज) ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 22 दिसंबर 1951 11 फरवरी 1948
16 लॉरेंस रोवे (वेस्टइंडीज) इंग्लैंड पोर्ट ऑफ स्पेन 30 मार्च 1974 16 फरवरी 1972
16 यशस्वी जायसवाल (भारत) इंग्लैंड धर्मशाला 7 मार्च 2024 12 जुलाई 2023

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles