ग्वालियर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर के लिए स्थानीय दर्पण मिनी स्टेडियम पर संचालित दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की दो खिलाड़ियों कुमारी खुशी चौरसिया एवं अनुष्का राठौर का चयन राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए हॉकी प्रशिक्षक अविनाशभटनागर (एन आई ऐस) एवं संगीता दीक्षित ने बताया की उक्त दोनों खिलाड़ियों का चयन मई माह में संपन्न चयन ट्रायल के द्वारा हुआ है जिसमें देश भर के चुनिंदा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चयनित खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण, उच्च स्तरीय खेल सामग्री, भोजन व्यवस्था एवं खेलकिट उपलब्ध कराई जाती है साथ ही चयनित खिलाड़ियों को पढ़ाई की व्यवस्था भी खेल विभाग द्वारा की जाती है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हॉकी फीडर सेंटर जो कि मध्य प्रदेश के 35 जिलों में संचालित है इस योजना में परिणाम की दृष्टि से दर्पण हाकी फीडर सेंटर मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ फीडर सेंटर है इस फीडर सेंटर से मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च खेल अवार्ड विक्रम अवार्ड दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की दो खिलाड़ियों को प्राप्त हो चुका है वही एकलव्य अवार्ड चार खिलाड़ियों को प्राप्त हो चुका है। तथा दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की 18 खिलाड़ी राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर एवं 17 बालक खिलाड़ी राज्य पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में चयनित होकर ग्वालियर मध्य प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर अविनाश भटनागर, संगीता दीक्षित, नरेश दंगरोलिया, मोहम्मद सगीर खान, निक्की कौशल, अर्जुन शर्मा, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।