भोपाल । अंकुर क्रिकेट अकादमी एवं नगर निगम, भोपाल द्वारा आयोजित महापौर अंकुर क्रिकेट लीग में आज क्रिश्चियन एमीनेंट इन्दौर एवं क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल के मध्य मैच प्रारंभ हुआ क्रिश्चियन एमीनेंट इन्दौर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल लिया। क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल की पूरी टीम 39 ओवरो में 171 रन बनाकर आउट हो गयी, शासवत भदौरिया 66, अरनव त्रिपाठी 23, शांतनु करोसिया 16, राजवीर वैध 13 एवं जयश सिकरिया ने 14 रन नाबाद रहे। क्रिश्चियन एमीनेंट इन्दौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्वप्निल मिश्रा 18-3-62-6, विनायक गोहिते 7-1-23-2, चैतन्य कुमरिया 8-3-23-1, अमर पाल संधु ने 7-1-31-1 अपनी टीम के लिये विकेट लिये। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक क्रिश्चियन एमीनेंट इन्दौर ने 48 ओवरों में 212 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना लिय है। अथर्व चोरघड़े 103, वंदित जोशी 45, आर्यन सोनम्बल 16, अतुल नायक ने 16 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयश सिकरिया 3, अरनव त्रिपाठी 2, वेदांत जाचक 2 एवं क्रिश याज्ञनिक ने 1 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किया। कल मैच का दूसरा व अंतिम दिन है।

