23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

अकादमी के शूटर संजय सिंह वल्र्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे

भोपाल। साइप्रस में 28 अप्रैल से 8 मई, 2017 तक होने जा रहे वल्र्ड कप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के शाॅटगन खिलाड़ी संजय सिंह राठौड भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। साइप्रस के लारनाका में 4 मई को होने वाले काम्पटीशन के लिए संजय सिंह 30 अप्रैल को रवाना होंगे। वल्र्ड कप के लिए उनके चयन पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संजय सिंह राठौड़ को बधाई दी है। उन्होंने वल्र्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए संजय सिंह को शुभकामना भी दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी संजय सिंह के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित वल्र्ड कप में संजय सिंह राठौड़ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने के आधार पर उनका एम.क्यू.एस. केटेगरी में साइप्रस के लिए चयन हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में दिखा चुके हैं जौहर
संजय सिंह राठौड़ मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में पहली बार जर्मनी में आयोजित जूनियर वल्र्ड कप में भागीदारी की। वर्ष 2013 में उन्होंने जूनियर वल्र्ड कप इटली में रजत और जर्मनी तथा फिनलैण्ड में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस अवधि में जूनियर वर्ग में नम्बर वन खिलाड़ी रहे। वर्ष 2013 में ही अमेरिका में आयोजित वल्र्ड चैम्पियनशिप में संजय सिंह आठवें स्थान पर रहे। वर्ष 2015 में उन्होंने आई.एस.एस.एफ. वल्र्ड कप में बतौर सीनियर खिलाड़ी भागीदारी की। अजर बैजान में 2016 में आयोजित वल्र्ड कप में भी उनकी भागीदारी रही।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles