24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सनसनी: अफगानिस्तान ने 2014 के चैंपियन को 28 रनों से चौंकाया, पाकिस्तान भी पराजित

नई दिल्ली : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (16 जनवरी) को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अफगानिस्तान ने 2014 के चैंपियन साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हराकर सभी को चौंका दिया। 267 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 238 रन ही बना सकी। वहीं इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 212 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया और 37 रनों से जीत दर्ज की। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ आसान जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की।

अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका: अंडर-19 वर्ल्ड कप में उलटफेर

फैसल शिनोजादा, खालिद अहमदजई और उजैरउल्लाह नियाजई के अर्धशतकों के साथ शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने विंडहोक में अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में साउथ अफ्रीका को चौंका दिया। 267 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बना लिए थे, जहां जेसन रोल्स 97 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। हालांकि, अगले ही ओवर में वह 98 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए, जिसके बाद मुकाबला अफगानिस्तान की पकड़ में आ गया।

24 गेंदों में 39 रन चाहिए थे, फिर पलटा मैच का रुख

इसके बाद साउथ अफ्रीका जरूरी रन रेट से रन बनाने में संघर्ष करती रही। कॉर्ने बोथा के कुछ बड़े शॉट्स लगाए और साउथ अफ्रीका को 24 गेंदों में 39 रन चाहिए थे। लेकिन खातिर स्टैनिकजई ने 47वें ओवर के आखिर में बोथा को कैच आउट कराया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट पर 237 रन हो गया। इसके बाद उन्होंने 48वें ओवर में अपने आखिरी दो विकेट गंवा दिए और अफगानिस्तान को जीत मिल गई।

अहमदजई और शिनोदादा के 152 रनों की साझेदारी

अफगानिस्तान के लिए ओपनर अहमदजई और शिनोदादा ने उस्मान सादात के जल्दी आउट होने के बाद बड़े स्कोर की नींव रखी और दूसरे विकेट के लिए 152 रन जोड़े। बयांडा माजोला ने 35वें ओवर में अहमदजई को 74 रन पर आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। शिनोदादा भी अगले ओवर में आउट हो गए। इससे अफगानिस्तान का स्कोर 183 रन पर 3 विकेट हो गया।

माजोला–बोथा की धारदार गेंदबाजी, तीन-तीन विकेट चटकाए

नियाजई ने लय को बिगड़ने नहीं दिया और विकेट गिरने के बावजूद 51 गेंदों पर 51 रन की अहम पारी खेलकर अफगानिस्तान का स्कोर 266 तक पहुंचाया। गेंदबाजी में माजोला और बोथा ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में साउथ अफ्रीका के ओपनर जल्दी आउट हो गए, लेकिन जेसन रोल्स ने दूसरे बल्लेबाजों से ज्यादा सहयोग न मिलने के बावजूद संघर्ष जारी रखते हुए टीम की उम्मीदें बनाए रखीं। हालांकि, उनकी यह पारी जीत के लिए काफी साबित नहीं हुई।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 85 रन पर 6 विकेट गिर गए। यूसुफ ने 86 गेंदों में 65 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर मोमिन कमर का नाबाद 18 रन था। आखिरकार टीम 173 रन पर ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने 37 रन से जीत के साथ अभियान की शुरुआत की।

फाल्कनर-अल्बर्ट की अर्धशतकीय साझेदारी

इंग्लैंड ने 16वें ओवर में 67 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नंबर 5 पर कैलेब फाल्कनर बल्लेबाजी करने आए। धीमी पिच पर इंग्लैंड का स्कोर जल्द ही 19 ओवर के 90 रन पर 4 विकेट हो गया। फिर फाल्कनर ने राल्फी अल्बर्ट के साथ पांचवें विकेट के लिए 80 रन जोड़े। इस साझेदारी में उन्होंने 50 रन बनाए। इस दौरान 29वें ओवर में 50 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया।

फाल्कनर की संघर्षपूर्ण पारी, 73 गेंदों पर 66 रन

चार ओवर बाद अहमद हुसैन ने अल्बर्ट को 25 रन पर आउट कर अहम साझेदारी तोड़ी। उन्होंने अपने दस ओवर के स्पेल में 38 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके तुरंत बाद फाल्कनर भी 73 गेंदों पर 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे इंग्लैंड की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और बाकी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। इसके बाद गेंदबाजी में एलेक्स ग्रीन और जेम्स मिंटो ने दबाव बनाए रखा और 9वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 28 रन कर दिया। हालांकि, इसके बाद हुसैन और यूसुफ ने 26 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान की पारी को संभालने की कोशिश की।

यूसुफ की जुझारू पारी से पाकिस्तान को सहारा

यूसुफ और हुजैफा अहसान ने 23 रनों की अहम साझेदारी की। निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए यूसुफ ने पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन मिंटो की गेंद पर कैच आउट होते ही टीम की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। उस समय पाकिस्तान को जीत के लिए दो विकेट शेष रहते 67 रन और बनाने थे, जो निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए बहुत ज्यादा साबित हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles