इंदौर, एनएसटी न्यूज। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित परमानंद भाई पटेल (चार दिवसीय) मल्टी डे अंडर-22 बॉयज इंटर डिवीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इंदौर के आर.बी.सी.एफ. मैदान पर भोपाल डिवीजन और इंदौर डिवीजन के बीच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन इंदौर डिवीजन ने अपनी पहली पारी कल के स्कोर 3 विकेट पर 135 रन से आगे बढ़ाते हुए 79.5 ओवर में 360 रन बनाकर पारी समाप्त की। इंदौर की ओर से सारांश सुराना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अंश यादव ने 62 रन का योगदान दिया। भोपाल डिवीजन की गेंदबाजी में तन्मय पांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए। उनके अलावा तनिष्क यादव को 3 और अनिमेष को 2 विकेट मिले।
पहली पारी के आधार पर इंदौर डिवीजन को 178 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। इसके जवाब में भोपाल डिवीजन ने अपनी दूसरी पारी शुरू की और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 33 ओवर में 4 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। भोपाल की ओर से विकास शर्मा 38 रन और प्रारब्ध मिश्रा 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंदौर डिवीजन की गेंदबाजी में अन्वेष चावला ने अब तक 3 विकेट झटके हैं। मैच का तीसरा दिन निर्णायक साबित हो सकता है।

