26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रिंकू सिंह की कप्तानी में धमाकेदार प्रदर्शन: लगातार 7वीं जीत, ध्रुव जुरेल का शतक रहा मैच का हीरो

नई दिल्ली : रिंकू सिंह की कप्तानी में उत्तर प्रदेश की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लीग चरण में शानदार प्रदर्शन किया और अपने सातों मुकाबले जीतकर दम दिखाया। यूपी ने सातवें चरण के मैच में बंगाल को भी हराकर अपराजेय रहते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यूपी ने अपने सभी 7 मैच जीतकर 28 अंक हासिल किए और ग्रुप बी की अंकतालिका में पहले स्थान पर रही। वहीं बंगाल और यूपी के बीच खेले गए मैच में बंगाल ने पहले बैटिंग की थी और इस टीम ने 45.1 ओवर में 269 रन बनाए थे। यूपी को जीत के लिए 270 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने 42.2 ओवर में 5 विकेट पर 272 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

ध्रुव जुरेल का शतक, यूपी की जीत का हीरो

बंगाल के खिलाफ यूपी के लिए ध्रुव जुरेल ने शानदार पारी खेली और 96 गेंदों में 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से 123 रन बनाए। इसके अलावा, आर्यन जुयाल ने 56 रन और प्रियम गर्ग ने 24 रन की पारियां खेलीं। कप्तान रिंकू सिंह ने भी अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए 26 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। बंगाल की तरफ से मोहम्मद शमी, आकाशदीप, अंकित मिश्रा और रोहित दास ने एक-एक विकेट लिया।

इस मैच में बंगाल की तरफ से सुदीप कुमार ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 94 रन बनाए, जबकि आकाशदीप ने 16 गेंदों में 33 रन ठोके। इसके अलावा शाहबाज अहमद ने 43 रन जोड़े और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 11 गेंदों में 28 रन की तेज पारी खेली। यूपी की ओर से जीशान अंसारी ने 9 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं विपराज निगम और करण चौधरी ने 2-2 विकेट लिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles