27.8 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और मुख्यमंत्री बांटेंगे विक्रम अवॉर्ड पुरस्कार

पांच दिसंबर को पुरस्कृत हाेंगी खेल प्रतिभाएं
भोपाल। प्रदेश की 28 खेल हस्तियां 5 दिसंबर को प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों से नवाजी जाएंगी। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें तात्या टोपे स्टेडियम के मार्शल आर्ट्स हॉल में आयोजित शिखर अलंकरण समारोह में मय शूट-बूट के सम्मानित करेंगे। इस दौरान विक्रम अवॉर्ड हासिल करने वाले 10 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को समारोह के आयोजन की तारीख घोषित की। खेल विभाग 10 सीनियर खिलाड़ियों को विक्रम, 14 जूनियरों को एकलव्य, दो कोचों को विश्वामित्र, एक खेल हस्ति को स्व. प्रभात जोशी खेल पुरस्कार और एक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान करेगा। बता दें कि विभाग ने इस आयोजन के लिए सात नवंबर की तारीख तय की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इस टाल दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles