खेल संचालक सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने श्रद्धांजली अर्पित की
भोपाल। सीहोर में जिला खेल अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे आनंद स्वामी का मंगलवार रात को असामयिक निधन हो गया। श्री स्वामी लम्बे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर आज टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित आडियो-विजुअल हाॅल में एक श्रद्धांजली सभा रखी गई जिसमें संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन सहित संचालनालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने स्व. श्री स्वामी को श्रद्धांजली अर्पित की। ख्ेाल संचालक डाँ. थाउसेन ने श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए स्व. श्री स्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि दुःख की इस घड़ी में ख्ेाल विभाग उनके परिवार के साथ है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि 54 वर्षीय स्व. श्री स्वामी ने खेल और युवा कल्याण विभाग में 29 वर्ष की शासकीय सेवा के दौरान अपनी कार्यशैली से विभाग में पृथक पहचान बनाई।