नई दिल्ली: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट झेंग किनवेन ने साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। वह कोहनी की चोट से पीड़ित हैं, जिसके चलते वह इस बड़े टेनिस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगी। यूएस ओपन 24 अगस्त से शुरू होगा। चीन की इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि उनकी दाहिनी कोहनी की लगातार दर्द के कारण आर्थोस्कोपिक सर्जरी हुई है। दुनिया में छठी रैंकिंग की खिलाड़ी झेंग पिछले महीने विंबलडन में पहले दौर में हार गई थीं। झेंग ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि उन्हें ठीक होने में महीनों लगेंगे, इसलिए यह सुनिश्चित हो गया था कि वह 24 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन में भाग नहीं ले पाएंगी। यूएस ओपन में उनकी जगह फ्रांस की लेओलिया जीनजीन को मुख्य ड्रॉ में शामिल किया गया है।

