26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अमेरिकी ओपन: खराब फॉर्म से जूझ रहे जोकोविच ने तीसरे दौर में जाचारी वाजदा को हराया

न्यूयॉर्क: अमेरिकी ओपन में लगातार दूसरे मैच में थके हुए नजर आए नोवाक जोकोविच ने एक सेट गंवाने के बावजूद समय पर वापसी करते हुए तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन का फ्लशिंग मीडोज़ पर पहले और दूसरे दौर में जीत का रिकॉर्ड अब 36-0 हो गया। जोकोविच ने अमेरिका के 145वें रैंक वाले क्वालीफायर जाचारी वाजदा को 6-7, 6-3, 6-3, 6-1 से हराया। जोकोविच 11 जुलाई को विम्बलडन सेमीफाइनल में यानिक सिनेर से हारने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट है। अब उनका सामना ब्रिटेन के कैम नौरी से होगा, जिन्हें उन्होंने पहले छह बार हराया है। नौरी ने अपने पिछले मैच में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को कोमेसाना को 7-6 (5), 6-3, 6-7 (0), 7-6 (4) से हराया।

वहीं कोर्ट पर टेलर टाउनसेंड और येलेना ओस्टापेंको के बीच तीखी बहस देखने को मिली। युगल में नंबर एक अमेरिका की टाउनसेंड ने दूसरे दौर का मुकाबला 7-5, 6-1 से जीत लिया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन, लातविया की ओस्टापेंको ने उन्हें कहा कि उनमें ‘क्लास’ नहीं है और वह पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं। वहीं पिछले साल सेमीफाइनल तक पहुंचे पांचवीं वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया। 12वीं रेंकिंग वाले कैस्पर रूड को बेल्जियम के रफेल कोलिंगनन ने 6-4, 3-6, 3-6, 6-4, 7-5 से मात दी।

अल्काराज ने दूसरे दौर में सहज जीत हासिल की

दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने डेढ़ घंटे से अधिक चले दूसरे दौर के मुकाबले में इटली के 65वें रैंक वाले मात्तिया बेलूची को 6-1, 6-0, 6-3 से हराकर अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली। अल्काराज इस टूर्नामेंट में दर्शकों का आकर्षण बने हुए हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपना सिर मुंडवा लिया है। बताया गया कि उनके भाई ने उनके बालों से छेड़खानी की थी, जिस पर उन्होंने सारे बाल कटवा दिए। पांच बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन अल्काराज ने अपना पहला अमेरिकी ओपन खिताब यहीं 2022 में जीता था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles