28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

USA vs नीदरलैंड्स: तीसरा मैच आज, अमेरिका के लिए करो या मरो की टक्कर

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप का 21वां मुकाबला आज अमेरिका (USA) और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। नीदरलैंड्स ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान से करीबी हार झेलने के बाद नामीबिया को हराकर शानदार वापसी की थी और टीम 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, अमेरिका को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, जिससे वह चौथे स्थान पर है। ऐसे में यह मुकाबला अमेरिका के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है।

अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में जीत नीदरलैंड्स को ही मिली है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। अगर अमेरिका आज का मुकाबला हार जाता है तो उसकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी। वहीं नीदरलैंड्स के लिए भी यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि हार की स्थिति में उनके लिए भी अगले दौर में जगह बनाना काफी मुश्किल हो सकता है।

2024 के बाद से एंड्रीज गौस अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 27 मुकाबलों में 770 रन बनाए हैं और टीम के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज हरमीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 विकेट अपने नाम किए हैं, जिससे वे टीम के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। लेविट नीदरलैंड के टॅाप रन स्कोरर नीदरलैंड से माइकल लेविट ने 2024 के बाद से 918 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन हैं। गेंदबाजों में काइल क्लीन 29 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

चेन्नई में मुकाबले के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है। तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिच रिपोर्ट की बात करें तो चेपॉक की सतह पारंपरिक रूप से धीमी गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल रही है और स्पिनर्स को अपेक्षित मदद नहीं मिली। यहां खेले गए दोनों मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। रात में ओस गिरने की संभावना को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 अमेरिका: साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशे, लोगन वान बीक, रूलोफ वान डर मर्व, काइल क्लीन, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन।

कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles