26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वैभव-सूर्यवंशी ओपनर, विहान शामिल: अंडर-19 एशिया कप के लिए संभावित भारत प्लेइंग XI

नई दिल्ली : अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत 12 दिसंबर से होगी, और आयुष महात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम खिताबी जीत के लिए मैदान पर दमखम दिखाएगी। भारत ने यह खिताब आखिरी बार 2021 में जीता था, जब फाइनल मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका को डकवर्थ-लुईस पद्धति के आधार पर 9 विकेट से हराया था।

खिताब जीतने की राह में 9वीं सफलता पर निगाहें

भारत ने अब तक अंडर 19 एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड 8 बार जीता है और अब इंडिया की नजर 9वीं जीत पर लगी होगी। भारत को इस बार ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें पाकिस्तान भी है और भारत को अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलना है। भारत को 3 लीग मैच खेलने हैं और भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वो सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करे और फिर फाइनल में भी जगह बनाए। इसके लिए भारत को एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा।

आयुष महात्रे और वैभव सूर्यवंशी करेंगे पारी की शुरुआत

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत आयुष महात्रे और वैभव सूर्यवंशी करेंगे। आयुष महात्रे गजब की फॉर्म में हैं और उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में खेले 6 मैचों में 2 शतकों के साथ 325 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी का भी प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में प्रभावशाली रहा, और उन्होंने 6 मैचों में एक शतकीय पारी खेली। इन दोनों पर भारत को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। भारत की बैटिंग क्रम में इसके बाद विहान मलहोत्रा, वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू आएंगे, जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, एरोन जॉर्ज और उद्धव मोहन जैसे खिलाड़ियों पर होगी।

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मलहोत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, एरोन जॉर्ज, उद्धव मोहन।

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत की टीम

आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, नमन पुष्पक, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरोन जॉर्ज।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles