35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 में वेदांत भारद्वाज रहे विजेता

एनएसटी न्यूज, भोपाल। यूनिकॉर्न चेस अकादमी की ओर से में आयोजित ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 53 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें कुल ₹21,000 की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई। मुख्य स्पर्धा में वेदांत भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रवि पालसुले ने द्वितीय और प्रणीत चोरघड़े ने तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य पुरस्कार विजेताओं में राजेंद्र सिंह, नितिन रघुवंशी, साहिल देवनानी, दिप्तांश कुमार, निकलेश कुमार जैन, श्रेयश कारकरे और अहान अमरवंशी शामिल रहे।

आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में अंडर-7 वर्ग में मिराव महेश्वरी, अंडर-9 वर्ग में भाव्या अग्रवाल, अंडर-11 वर्ग में जैन मेदांत तथा अंडर-13 वर्ग में राघव सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-7 में दक्ष अग्रवाल और दिव्यांश गिरी, अंडर-9 में अद्विका राठौर और वीरांश झा, अंडर-11 में दैविक माथुर और शौर्य लाहोटी तथा अंडर-13 में आर्यन अवि वर्मा और अनंत दुबे को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

विशेष पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का सम्मान अनायरा राठौर को और सर्वश्रेष्ठ वेटरन खिलाड़ी का पुरस्कार डी. के. जोशी को दिया गया। प्रतियोगिता की मुख्य आर्बिटर अदिति श्रीवास्तव (यूनिकॉर्न चेस अकादमी) रहीं।  इस सफल आयोजन के लिए अश्विन शर्मा एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles