भोपाल। फरहान अंसारी के डबल गोल की मदद से एलजीएस मप्र ने वेटरन हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है। पुणे में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में शुक्रवार को एलजीएस ने तेलंगाना को 5–0 से हराया। इसमें फरहान के अलावा आमिर दुर्रानी, जफर हसन और सिराज सरजू ने एक–एक गोल किए। पूरे टूर्नामेंट में एजीएस के खिलाड़ी छाए रहे। सबसे ज्यादा आठ गोल फरहान के नाम रहे। एलजीएस ने अपने पहले मुकाबले में हिमाचल को, फिर तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और आखिर में तेलंगाना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

