23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

विजयाराजे सिंधिया महिला हॉकी गोल्ड कपः मेयर इलेवन भोपाल और भारतीय रेलवे फाइनल में

भोपाल। मेजबान महापौर एकादश और भारतीय रेलवे महिला हॉकी टीम ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया महिला हॉकी गोल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को दोनों फाइनलिस्ट टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में महापौर एकादश ने साई भोपाल को 3-2 से हराया। मेजबान टीम के लिए राजविंदर कौर ने दो गोल किए। जबकि एक गोल श्वेता की स्टिक से आया। साई भोपाल के लिए दीक्षा पाटिल और भावना खाड़े ने गोल किए। इस मैच के 31वें मिनट में महापौर एकादश की राजविंदर कौर ने गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। अगले ही मिनट पलटवार में साई भोपाल की दीक्षा पाटिल ने मैदानी गोल किया। मध्यांतर तक 1-1 की स्कोर लाइन रही। दूसरे हाफ में मेजबान टीम की खिलाड़ी श्वेता (46वें) ने गोल किया। फिर 64वें मिनट में भावना खेड़े ने गोल कर स्कोर बराबरी पर पहुंचा दिया। उसके बाद 67वें मिनट में राजविंदर ने पेनाल्टी पर गोल करते हुए न केवल स्कोर 3-2 पहुंचाया बल्कि अपनी टीम के लिए फाइनल के द्वार खोल दिए। इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में करीब आधा दर्जन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की टीम को भारतीय रेलवे के हाथ 3-1 की पराजय झेलनी पड़ी। मुकाबले में रजनी ने 32वें मिनट में मैदानी गोल किया। उसके दो मिनट बाद प्रियंका वानखेड़े ने गेंद को जाली में उलझाया। इतने में हाफ टाइम हो गया। हाफ टाइम के बाद करिश्मा सिंह ने 37वें मिनट में मैदानी गोल किया। फिर 67वें मिनट में प्रियंका वानखेड़े ने अपना दूसरा गोल किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles