34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

 वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड टूटा, रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर रचा नया इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सिडनी वनडे में कंगारू टीम के खिलाफ धमाकेदार नाबाद 121 रन की पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित की इस शतकीय पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि उन्हें वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की ओर से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज भी बना दिया। यह उपलब्धि रोहित शर्मा के लंबे और निरंतर सफल करियर की गवाही देती है, जो अब भी भारतीय बल्लेबाजी के सबसे भरोसेमंद स्तंभ बने हुए हैं।

रोहित शर्मा ने सिडनी में कंगारू टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का 33वां शतक लगाया साथ ही ऑस्ट्रेलिया में ये उनका छठा शतक था। इसके अलावा वनडे में ये उनका कंगारू टीम के खिलाफ 9वां शतक भी रहा। कमाल की बात ये रही कि ये इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 50वां शतक था और उन्होंने इस शतक के दम पर हाशिल अमला को भी यहां पर पीछे छोड़ा।

रोहित शर्मा ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, बतौर ओपनर रचा नया इतिहास

रोहित शर्मा ने सिडनी में खेली नाबाद 121 रन की पारी के बाद वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया और वो अब भारत की तरफ से बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। रोहित ने भारत के लिए बतौर ओपनर अब तक 15,787 रन बनाए हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग ने बतौर ओपनर 15,758 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने बतौर ओपनर 15,335 रन बनाए थे।

भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

रोहित शर्मा – 15,787 रन
वीरेंद्र सहवाग – 15,758 रन
सचिन तेंदुलकर – 15,335 रन

हाशिम अमला को पीछे छोड़ रोहित शर्मा ने रचा नया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में एक और शानदार उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने अपनी टीम के लिए जीते हुए मैचों में 41वां शतक लगाकर हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस श्रेणी में कुल 40 शतक बनाए थे। इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 58 शतक के साथ रिकॉर्ड बनाया है, जबकि रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 55 शतक लगाए थे। रोहित का यह प्रदर्शन उनके निरंतर और मैच विजयी योगदान का सबूत है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर

58 – विराट कोहली
55 – रिकी पोंटिंग
53 – सचिन तेंदुलकर
41 – रोहित शर्मा<br>40 – हाशिम अमला
39 – जो रूट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles