36.9 C
New Delhi
Saturday, June 14, 2025

सेलिंग प्रतियोगिता में वाटर स्पोटर्स अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर और उमा चौहान शीर्ष पर

भोपाल। राजधानी स्थित बड़ी झील पर खेली जा रही राजाभोज मल्टी क्लाॅस सेलिंग चैम्पियनशिप (रैकिंग) के चौथे दिन आज विभिन्न क्लाॅस वोट की नौ रैस सम्पन्न हुई। चैम्पियनशिप में आज भी वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज हवा की गति 8 से 12 नाॅट तक रही। बड़ी झील पर आयोजित मल्टी क्लाॅस सेलिंग चैम्पियनशिप के लैजर 4.7 क्लाॅस वोट इवेन्ट में आज भी अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने बढ़त बनाए रखी और वह शीर्ष स्थान पर चल रही हैं। जबकि दूसरे क्रम पर अकादमी के खिलाड़ी राममिलन यादव चल रहे हैं।
इसी प्रकार आप्टीमिस्ट क्लास इवेन्ट के बालिका वर्ग मे अकादमी की खिलाड़ी उमा चौहान पहले, श्रद्धा वर्मा दूसरे और रितिका दांगी तीसरे स्थान पर चल रही हैं। इसी इवेंट के बालक वर्ग में तमिलनाडु के नवीन प्रभाकर शीर्ष स्थान पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि तमिलनाडु के नीलानंद दूसरे और अकादमी के खिलाड़ी आशीष विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर चल रहे है। इसी तरह लैजर रेडियल क्लास वोट इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी तनु बिसेन तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जबकि पूना की रमया सर्वानन शीर्ष स्थान पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरे क्रम पर तमिलनाडु की नैत्रा हैं। चैम्पियनशिप में 49er क्लास वोट इवेन्ट में अकादमी के पूर्व खिलाड़ी एवं भारतीय नौ सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे आनंद ठाकुर और विशाल ठाकुर की जोड़ी शीर्ष स्थान बनाए हुए है। जबकि नौ सेना के बृजराज वर्मा और पंकज दूसरे स्थान पर है। प्रतियोगिता में आर्मी याटिंग नोड मुंबई के खिलाड़ी 470, आर.एस.एक्स. और फिन क्लास वोट इवेन्ट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। लैजर स्टेन्डर्ड में मुंबई के खिलाड़ी उपमन्यू दत्ता शीर्ष पर बढत बनाए हुए ह,ै जबकि दूसरे क्रम पर टीएससी बैंगलूरू के विष्णू सर्वानन हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles