भोपाल। वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसी अनुक्रम में गत दिवस मुम्बई में आयोजित याटिंग एसोसिएशन आॅफ इंडिया (व्हाय.ए.आई.) सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग 49मत गि टीम इवेन्ट में एकता यादव और शैला चाल्र्स की जोड़ी ने एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह चैम्पियनशिप के पुरूष वर्ग 49मत टीम इवेन्ट में अमन व्यास और शुभम पिल्लई की जोड़ी ने रजत पदक अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि अमन व्यास, एकता यादव और शैला चाल्र्स एकलव्य अवार्डी हैं। उक्त सभी खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी एवं सेलिंग के मुख्य प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हंै।
खेलमंत्री ने दी बधाई
एकता यादव, शैला चाल्र्स, अमन व्यास और शुभम पिल्लई द्वारा अर्जित उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त की है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने पर उन्हें बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की है। वाटर स्पोट्र्स अकादमी के सेलिंग खिलाड़ियों ने जीता एक स्वर्ण और एक रजत पदक।