नई दिल्ली.दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग मानी जाने वाली Indian Premier League (IPL) को बड़ा झटका लगा है। World Cricketers’ Association (WCA) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में IPL को तीसरा स्थान मिला है।
WCA की रैंकिंग में इंग्लैंड की The Hundred पहले और दक्षिण अफ्रीका की SA20 दूसरे स्थान पर रही। IPL को औसत भुगतान और भुगतान की विश्वसनीयता के मामले में सबसे अधिक अंक मिले, लेकिन ‘राइट टू ऑर्गनाइज’ और ‘डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन’ जैसे मानकों में पीछे रहने के कारण वह शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सका।
रैंकिंग में Big Bash League (BBL) चौथे और Pakistan Super League (PSL) पांचवें स्थान पर रहे।
WCA के CEO Tom Moffat ने कहा कि घरेलू लीगों का तेजी से विकास क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है, लेकिन इसमें और सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी लीगों को खिलाड़ियों के अधिकारों और पेशेवर मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
WCA ने सभी लीगों से बेहतर मानकों को अपनाने और खेल के पेशेवर विकास को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का आह्वान किया है।
टॉप-10 फ्रेंचाइजी लीग रैंकिंग:
द हंड्रेड – 75.2
SA20 – 68
IPL – 62.6
BBL – 62.5
PSL – 48
MLC – 43
ILT20 – 39.1
CPL – 38.9
अबू धाबी T10 – 30.1
BPL – 22.6


