नई दिल्ली : भारत के खिलाफ 1 मार्च को सुपर 8 का आखिरी मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई थी। इसके बावजूद 5 मार्च तक टीम भारत में ही फंसी हुई है और खिलाड़ी अपने घर वापस नहीं लौट पाए हैं। इसकी वजह ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण बढ़ा हुआ तनाव है, जिसने भारत से विदेशी उड़ानों को प्रभावित किया है। इसी स्थिति को लेकर वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाना शुरू कर दिया है।
डैरेन सैमी ने वेस्टइंडीज टीम की घर वापसी के लिए लगाई गुहार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना पहला पोस्ट सुबह 10:48 (IST) पर किया और लिखा, “मुझे घर वापस जाना है।” थोड़ी देर बाद सैमी ने फिर पोस्ट करते हुए संबंधित अधिकारी, क्रिकेट बोर्ड और गाजियाबाद से जवाब मांगा। दोपहर 2:42 पर उन्होंने एक और पोस्ट किया और पूछा कि उनके घर वापसी में कितना समय लगेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, ”कम से कम कोई अपडेट तो दी जाए। हमें कुछ तो बताइए। आज, कल, अगले हफ्ते कब हम लौटेंगे। 5 दिन हो चुके हैं।” वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी की चिंता साफ है कि कम से कम उन्हें जानकारी दी जाए कि आखिर वह और उनकी टीम कब घर लौट पाएगी। क्या इंतजाम किए जा रहे हैं और कैसे उन्हें वापस भेजा जाएगा?
कोलकाता में फंसी वेस्टइंडीज टीम की वजह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैसा कि बताया गया है, ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडल-ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम एशियाई एयरस्पेस भी बंद हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने कोलकाता में सुपर 8 का आखिरी मैच खेला था और तब से टीम वहीं फंसी हुई है, जिससे उनकी घर वापसी नहीं हो पा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुबई एयरपोर्ट भी बंद है और पश्चिम एशियाई एयरस्पेस के बंद होने के कारण हजारों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इसी वजह से वेस्टइंडीज की टीम अभी भी भारत में ही फंसी हुई है।
वेस्टइंडीज से पहले जिम्बाब्वे की टीम भी भारत में फंसी थी लेकिन आईसीसी की मदद से उनके कुछ खिलाड़ियों को वापस भेजा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने बयान में बताया था कि दुबई की तरफ से जाने की उनकी उड़ा रद्द हो गई थी। इसके बाद आईसीसी ने इंतजाम किए और खास विमान से टीम को ऐडिस अबाबा (Ethiopia) के रास्ते से हरारे पहुंचाने की व्यवस्था की गई। आईसीसी द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को बैच में भेजने की व्यवस्था हुई है। बुधवार को एक बैच भेजा गया था और आखिरी बैच शुक्रवार को निकलेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बाब्वे की टीम को दूसरे रूट के माध्यम से घर भेजा जा चुका है और उनकी यात्रा की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के लिए अभी तक कोई स्पष्ट व्यवस्था सामने नहीं आई है। यही कारण है कि टीम के कोच Darren Sammy का सब्र टूट गया और उन्होंने लगातार एक्स पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। अब यह देखना बाकी है कि आईसीसी, बीसीसीआई और संबंधित सरकारें कैरेबियाई खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिए क्या कदम उठाएंगी।

