एनएसटी न्यूज, भोपाल। वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट (वोमेन्स) में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई को 6-0 से पराजित कर पहला क्वालीफायर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे (महाराष्ट्र) में खेला जा रहा है। आरएनटीयू की जीत में उपकप्तान अश्रिता ठाकुर और भूमिक्क्षा साहू ने अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो गोल दागे। इसके अलावा मुनमुनि दास और करमनप्रीत कौर गिल ने एक-एक गोल कर टीम की एकतरफा जीत सुनिश्चित की। शानदार प्रदर्शन के लिए भूमिक्क्षा साहू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीम कोच आकांक्षा परमार और मैनेजर सतीश अहिरवार के मार्गदर्शन में आरएनटीयू की महिला टीम पूरे टूर्नामेंट में लय में नजर आ रही है और खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।आरएनटीयू महिला हॉकी टीम की कप्तान योगिता वर्मा (बीपीईएस) हैं, जबकि उपकप्तान अश्रिता ठाकुर (बीए) हैं। टीम में गोलकीपर अंकिता कुशवाहा (एमपीईएस) और प्रतिमा सरोज (बीए) के साथ निशी यादव, दीक्षा भार्गव, पलक गुप्ता, भूमिक्क्षा साहू, हुडा खान, मुनमुनि दास (बीपीईएस), खुशी कटारिया, सोनिया कुमरे, साक्षी जैन, करमनप्रीत कौर, आयुषी पटेल, सोनम राणा (बीए), लवदीप कौर गिल (एमकॉम) और उषा कुमारी (बीपीएड) शामिल हैं। इस शानदार जीत पर विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने टीम को बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
वेस्ट जोन हॉकी: आरएनटीयू की महिला टीम ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 6-0 से हराकर पहला क्वालीफायर जीता
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

