नई दिल्ली: वुमेंस प्रीमियर लीग 20 (WPL) का खिताब जीतने से दो बार चूकने के बाद मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स (DC) शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स का लक्ष्य अपनी पहली ट्रॉफी जीतना होगा। पहले सीजन के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीत दर्ज की थी।
दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल के तीनों संस्करण के फाइनल में ड्रायरेक्ट क्वालिफाई की है, लेकिन अभी तक ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई हैं। डब्ल्यूपीएल 2025 में टीम ने पांच मैच जीते और तीन हारे। उसने 10 अंकों के साथ लीग चरण में शीर्ष पर रहकर सीधे 2025 के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, वह आखिरी लीग मैच में गुजरात जायंट्स से हार गई थी। मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर रही, नेट रन रेट (NRR) के मामले में दिल्ली से ठीक पीछे। वह गुरुवार को एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची।
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल में किसका किससे सामना होगा?
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स केबीच मुकाबला है।
डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल कहां खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल कब है?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल 15 मार्च (शनिवार) को है।
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कैसे देख पाएंगे?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर देख सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स टीम
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी।
मुंबई इंडियंस टीम
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी।