28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

कौन बना रन-चैंपियन? आयुष म्हात्रे और इशान किशन चमके, अभिषेक शर्मा भी रेस में

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में एलीट ग्रुप A, B, C और D की सभी टीमें अब तक 4-4 मुकाबले खेल चुकी हैं। चार मैचों के बाद अगर टॉप बल्लेबाजों की सूची पर नजर डालें तो आयुष म्हात्रे का दबदबा अब भी कायम है। भले ही उन्होंने पहले दो मैचों में लगातार शतक जड़े थे और चौथे मैच में सिर्फ 21 रन बना पाए, लेकिन कुल प्रदर्शन के दम पर वह अभी भी नंबर 1 पोज़िशन पर बने हुए हैं। दूसरी ओर, इशान किशन ने पिछले मुकाबले में नाबाद शतक जड़ने के बाद मंगलवार को 93 रन की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर वह रन-चार्ट में छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इशान किशन आयुष म्हात्रे से मात्र 5 रन ही दूर हैं। उधर अभिषेक शर्मा पिछले मैच में 148 रन की पारी और चौथे मैच में 50 रन बनाकर भी टॉप 5 में नहीं हैं मगर टॉप 10 की रेस में छठे स्थान पर बने हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने चौथे मैच में शतक जड़ा और टूर्नामेंट के सबसे युवा शतकवीर भी बने। वह टॉप 10 छोड़िए टॉप 15 की लिस्ट में भी नहीं हैं। वैभव ने अभी तक चार मैचों में 140 रन बनाए हैं। महाराष्ट्र के खिलाफ 108 रन की नाबाद पारी से पहले तीनों मैच में वह सिर्फ 14,13 और 5 रन ही बना पाए थे।

देखें अभी तक टूर्नामेंट के टॉप 10 बल्लेबाज कौन
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
आयुष म्हात्रे 4 4 253 126.50 178.17 17 20
इशान किशन 4 4 248 82.67 189.31 26 13
कुणाल चंदेला 4 4 237 59.25 162.33 23 12
रोहन कुन्नुम्मल 4 4 220 73.33 174.60 18 16
दीपक हुड्डा 4 4 217 108.50 176.42 22 10
अभिषेक शर्मा 4 4 208 52.00 263.29 15 20
अनमोलप्रीत सिंह 4 4 204 51.00 200.00 19 12
स्मरन रविचंद्रन 4 4 193 96.50 148.46 15 8
अभिमन्यु ईश्वरन 4 4 185 61.67 150.41 15 10
ललित यादव 4 4 181 181.00 161.61 16 7
एलीट स्टेज पॉइंट्स टेबल: कौन टॉप पर, कौन बाहर?

एलीट स्टेज के चारों ग्रुप—A, B, C और D—जिनमें प्रत्येक में आठ-आठ टीमें शामिल हैं, उनकी अंक तालिका पर नजर डालें तो कई दिलचस्प स्थितियां देखने को मिल रही हैं। ग्रुप D में झारखंड ने अपने सभी चारों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि तमिलनाडु की टीम चार में से तीन मैच हारकर सबसे नीचे है। ग्रुप C में गुजरात की टीम टॉप पर पहुंच गई है, वहीं सर्विसेज की टीम केवल एक जीत के साथ आखिरी स्थान पर है। ग्रुप B में हैदराबाद ने चार में से तीन मैच जीतकर पहला स्थान सुरक्षित रखा है, जबकि बिहार की टीम अपने सभी चार मैच हारकर 8वें स्थान पर है। ग्रुप A की बात करें तो मुंबई ने चारों मैच जीतकर खुद को नंबर 1 पर मजबूती से स्थापित किया है, जबकि ओडिशा की टीम चार में से तीन बार हारकर तालिका में सबसे नीचे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles