34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

कौन हैं ICC के नए CEO संजोग गुप्ता, पत्रकार के रूप में शुरू किया था करियर

नई दिल्ली : भारतीय मीडिया दिग्गज संजोग गुप्ता को सोमवार को जय शाह की अगुआई वाली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। वह ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ एलार्डिस की जगह लेंगे। ज्योफ एलार्डिस ने इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उन्होंने 4 वर्षों तक कार्यभार संभाला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजोग गुप्ता वर्तमान में जियोस्टार में सीईओ (स्पोर्ट्स और लाइव एक्सपीरियंस) के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास दो दशकों से अधिक का क्रॉस-फंक्शनल अनुभव है। संजोय गुप्ता तत्काल प्रभाव से अपनी नई भूमिका का कार्यभार संभालेंगे।

संजोग गुप्ता ने पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। वह 2010 में स्टार इंडिया (अब जियोस्टार) से जुड़ गए थे। उन्हें 2020 में डिज्नी और स्टार इंडिया में खेल प्रमुख नियुक्त किया गया था। नवंबर 2024 में वायाकॉम 18 और डिज्नी स्टार के विलय के बाद संजोग गुप्ता को जियोस्टार स्पोर्ट्स का सीईओ नियुक्त किया गया था। आईसीसी के सीईओ का पद इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड रिचर्ड्स, मैल्कम स्पीड और एलार्डिस, दक्षिण अफ्रीका के डेविड रिचर्डसन और हारून लोर्गट तथा भारत में जन्में मनु साहनी संभाल चुके हैं।

अपनी नियुक्ति पर संजोग गुप्ता ने कहा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह अवसर पाना सौभाग्य की बात है, खास तौर पर ऐसे समय में जब क्रिकेट अभूतपूर्व विकास के लिए तैयार है और दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन प्रशंसकों का जोशीला समर्थन प्राप्त है। यह खेल के लिए रोमांचक समय है, क्योंकि प्रमुख आयोजनों का महत्व बढ़ रहा है, व्यावसायिक अवसर बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खेल जैसे मौकों की लोकप्रियता बढ़ रही है। लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करना तथा प्रौद्योगिकी की बढ़ोतरी/अपनाने में तेजी, दुनिया भर में क्रिकेट आंदोलन को बल प्रदान करने का काम कर सकती है।

7वें CEO होंगे संजोग गुप्ता

संजोग गुप्त आईसीसी के सातवें सीईओ होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि इस पद के लिए उसे 25 देशों से 2,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘उम्मीदवारों में खेल के शासी निकायों से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा कॉरपोरेट जगत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।’

इन नामों को नामांकन समिति को भेज दिया गया जिसमें आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया शामिल हैं। उन्होंने इस पद के लिए संजोग गुप्ता की सिफारिश की। उनकी सिफारिशों को आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने मंजूरी दे दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के बयान में कहा गया, ‘संजोग गुप्ता भारत और विश्व स्तर पर खेल प्रसारण के परिवर्तन के पीछे एक प्रेरक शक्ति रहे हैं।’ आईसीसी ने अपने बयान में प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग (फुटबॉल) जैसी अन्य लीगों की स्थापना और विस्तार तथा प्रीमियर लीग और विम्बलडन जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने में संजोग गुप्ता की भूमिका का भी जिक्र किया।

खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने कहा, ‘संजोग गुप्ता ने आईसीसी इवेंट्स और आईपीएल जैसी प्रमुख क्रिकेट प्रापर्टीज के निरंतर विकास को आकार देने, पीकेएल और आईएसएल जैसी घरेलू खेल लीगों की स्थापना करने, प्रीमियर लीग और विम्बलडन जैसे वैश्विक खेल आयोजनों की लोकप्रियता को बढ़ाने तथा उपभोक्ता और वाणिज्यिक उद्देश्यों के पार व्यवसाय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जय शाह ने कहा कि खेल रणनीति और व्यावसायीकरण में संजोग गुप्ता का अनुभव आईसीसी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा, ‘संजोग गुप्ता के पास खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव है, जो आईसीसी के लिए अमूल्य साबित होगा।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles