33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

अगला टीम इंडिया कोच कौन? टी20 लीग के बाद यह अंग्रेज कोच संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 बेहद यादगार रहा, जब टीम ने पहली बार विश्व विजेता बनकर इतिहास रचा। अब वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के बाद टीम में एक नए कोच की एंट्री होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के निकोलस ली महिला टी20 लीग के समापन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में जुड़ेंगे। उनका रोल आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम की तैयारी में काफी अहम माना जा रहा है।

पांच टीमों वाली महिला टी20 लीग के आगामी सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है और यह टूर्नामेंट 5 फरवरी 2026 तक नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। लीग के समापन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम 15 फरवरी से 9 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी। इस सीरीज में इंग्लैंड के निकोलस ली पहली बार भारतीय टीम के साथ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

भारतीय महिला टीम के नए कोच निकोलस ली का समृद्ध अनुभव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निकोलस ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम में नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के बाद अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले, जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक वह अफगानिस्तान पुरुष टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने मार्च 2020 से जनवरी 2024 तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए फिजिकल परफॉर्मेंस हेड के तौर पर भी काम किया है।

निकोलस ली के करियर की बात करें तो उन्होंने 13 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए कुल 490 रन बनाए हैं और वह बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर 2016 से मार्च 2020 तक श्रीलंका की मेंस क्रिकेट टीम में भी इसी भूमिका को संभाला था। उनके पास न केवल अंतरराष्ट्रीय मेंस टीमों के साथ काम करने का अनुभव है, बल्कि यूएई की टी20 लीग और इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में भी उन्होंने महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया है।

निकोलस ली ने ILT20 के चौथे सीजन में गल्फ जायंट्स के लिए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा, मार्च 2012 से सितंबर 2016 तक उन्होंने ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब में लीड स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के पद को संभाला। उससे पहले, जनवरी 2010 से मार्च 2012 तक वह इसी क्लब में असिस्टेंट कोच के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles