23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

Wimbledon: सिनर ने रचा इतिहास, पहली बार बने विंबलडन विजेता, अल्‍कराज को भी मिला बड़ा इनाम

नई दिल्ली: विंबलडन 2025 के फाइनल में रोमांचक मुकाबले के बाद टेनिस को एक नया चैंपियन मिला है। दो बार के विंबलडन चैंपियन स्पेन के कार्लोस अलकराज और इटली के जानिक सिनर के बीच खेला गया। लंदन के ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब पर खेले गए ग्रैंड स्लैम विंबलडन को एक नया चैंपियन मिल गया है। सिनर ने कार्लोस अल्कराज को तीन घंटे चले खिताबी मुकाबले में 4-6,6-4,6-4,6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन का टाइटल अपने नाम किया। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें को कितनी इनामी राशि मिली।

जानिक सिनर की ऐतिहासिक जीत, विंबलडन 2025 के चैंपियन बने

दरअसल, सिनर विंबलडन का खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। 148 सालों के विंबलडन इतिहास में किसी भी इतालवी खिलाड़ी को पुरुष सिंग्लस चैंपियन का ताज आजतक नहीं पहनते देखा गया। 1877 में पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में सिनर चैंपियन बनने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बने। इसके साथ ही सिनर ने पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में अल्कराज से मिली हार का भी हिसाब चुकता कर लिया। बता दें कि ये सिनर के करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब रहा। उन्होंने अब तक चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जबकि कार्लोस अलकराज के नाम पांच ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। इस जीत के साथ, सिनर अब अलकराज से सिर्फ एक ग्रैंड स्लैम पीछे हैं। 23 साल के सिनर को ये खिताब जीतने के बाद कितनी प्राइज मनी आइए जानते हैं।

Wimbledon 2025 Prize Money Details
विंबलडन चैंपियन बनने के बाद सिनर को कितनी इनामी राशि मिली?

विंबलडन 2025 जीतने के बाद जानिक सिनर ने £3,000,000 (तीन मिलियन पाउंड) की राशि जीती। भारतीय रुपये में उन्हें 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनाम राशि मिली।

विंबलडन उपविजेता के रूप में अलकराज को मिली कितनी प्राइज मनी?

विंबलडन 2025 में उपविजेता रहने के बाद कार्लोस अलकराज ने £1,520,000 (एक मिलियन पांच सौ बीस हजार पाउंड) जीते। भारतीय मुद्रा में यह आंकड़ा लगभग ₹17 करोड़ है।

सेमीफाइनलिस्ट के रूप में जोकोविच और फ्रिट्ज ने कितनी कमाई की?

नोवाक जोकोविच और टेलर फ्रिट्ज ने सेमीफाइनल में पहुंचने पर हर खिलाड़ी को £775,000 (775 हजार पाउंड) मिले, जो करीब ₹9 करोड़ के बराबर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles