34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सबसे कम पारियों में 85 इंटरनेशनल शतक, विराट कोहली ने बनाया नया इतिहास

नई दिल्ली : भारत को इंदौर में खेले गए वनडे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 41 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से पीछे रह गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने कीवी गेंदबाज़ों के सामने शानदार संघर्ष किया और 108 गेंदों पर 124 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन उनके प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं साबित हुए।

कोहली ने इस मैच में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 85वां शतक लगाया जबकि ये वनडे में उनके करियर का 54वां शतक रहा। कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 85 शतक लगाने वाले बैटर बने और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया साथ ही साथ ये इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका 10वां शतक रहा और उन्होंने एक साथ जो रूट, जैक कैलिस और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

कोहली का शतकीय रिकॉर्ड, ले गया बड़े नामों को पीछे

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 10वां शतक जमाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अपनी 73वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल करते हुए कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने जो रूट, जैक कैलिस और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जो सभी ने इस टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 9-9 शतक बनाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स

10 शतक – विराट कोहली (73 पारी)
9 शतक – जो रूट (71 पारी)
9 शतक – जैक कैलिस (76 पारी)
9 शतक – सचिन तेंदुलकर (80 पारी)

इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग शतक

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में अपना शतक लगाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वां शतक पूरा किया और इसे सबसे कम पारियों में हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए। यह उपलब्धि उन्होंने अपनी 626वीं पारी में हासिल की, जबकि सचिन तेंदुलकर को इस मुकाम तक पहुँचने के लिए 673 पारियों की जरूरत पड़ी थी। इस प्रदर्शन के साथ कोहली ने तेंदुलकर को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

सबसे कम पारियों में 85 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बैटर

626 पारी – विराट कोहली
673 पारी – सचिन तेंदुलकर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles