20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 12, 2025

महिला हॉकी: भारत ने पहले मैच में द. कोरिया को हराया

जिनचियोन (द. कोरिया) | भारतीय महिला हॉकी टीम ने द. कोरिया टूर पर जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में मेजबान कोरिया को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा। मैच में भारत की आेर से लालरेमसियामी और नवनीत कौर ने गोल किए जबकि कोरिया की ओर से शिन हाएजियोंग ने गोल किया। द. कोरिया के खिलाफ मैच में भारत को पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन टीम इस पर गोल नहीं कर सकी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। मैच के 20वें मिनट में लालरेमियामी ने फील्ड गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
भारत की ओर से दूसरा गोल नवनीत ने 40वें मिनट में किया। इसके 8 मिनट बाद हाएजियोंग ने कोरिया के लिए पहला और एकमात्र गोल पेनल्टी पर किया। कोरिया ने मैच में 5 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए। कोरिया ने मैच के आखिरी क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का मौका गंवाया। भारतीय टीम का यह इस साल तीसरा विदेशी दौरा है। इससे पहले, टीम ने स्पेन और मलेशिया का दौरा भी किया था।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles