31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

महिला हॉकी विश्व लीग : वंदना के गोल से भारत ने बेलारूस को हराया

वेस्ट वैंकूवर। वंदना कटारिया के गोल की मदद से भारतीय टीम ने महिला हॉकी विश्व लीग के ग्रुप “ए” के दूसरे मैच में बेलारूस को 1-0 से हरा दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने शुरुआती मैच में उरुग्वे को शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी थी।
इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ग्रुप “ए” में शीर्ष स्थान पर रहा। दोनों टीमों ने मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले क्वार्टर में लगभग बराबरी का खेल दिखाया। दोनों टीमों को एक-एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कोई भी टीम उसे अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो पाई। दूसरे क्वार्टर में भारत को 21वें मिनट में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम इस बार भी नाकाम रही। इसके तुरंत बाद ही बेलारूस की टीम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता सिंह ने बेहतरीन बचाव करते हुए उसे बढ़त लेने से रोक दिया। इसके बाद आखिरकार वंदना ने भारत को 26वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर बढ़त दिला दी। यह वंदना का टूर्नामेंट में दूसरा गोल था। यहां से भारत ने अपनी रक्षापंक्ति को और मजबूत किया और बढ़त को कायम रखा। हालांकि इसी बीच भारतीय टीम ने गोल करने के प्रयास भी जारी रखे। भारत को इसके बाद भी तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह उन्हें गोल में बदलने में असफल रही। मैच के अंतिम पलों में बेलारूस की टीम ने बराबरी के प्रयास जारी रखे और 58वें मिनट में वह इसके काफी करीब भी आई, लेकिन सविता एक बार फिर उनकी राह में रोड़ा बन गईं और उसे स्कोर बराबर करने का मौका नहीं दिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles