23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विमेंस वर्ल्ड कप 2025: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 100 रन से हराया

गुवाहाटी. विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड को अपनी पहली जीत मिली है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टीम ने बांग्लादेश को 100 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 227 रन बनाए। कप्तान सोफी डिवाइन ने 63 और ब्रूक हालिडे ने 69 रन की पारी खेली। शुरुआत में 38 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने 112 रन की मजबूत साझेदारी कर टीम को संभाला। इस दौरान हालिडे ने अपना हाफ सेंचुरी भी पूरा किया।

बांग्लादेश की कमजोरी
228 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने केवल 33 रन पर छह विकेट गंवा दिए। रुबिया हैदर, शरमी अख्तर और कप्तान निगर सुल्ताना सहित कई बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। नाहिदा अख्तर और फहीमा खातून ने थोड़ी साझेदारी की, लेकिन राबेया खान के विकेट के बाद पूरी पारी बिखर गई। बांग्लादेश 127 रन पर ऑल आउट हो गई।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी ने बांग्लादेश को काबू में रखा। तेज गेंदबाज ली तहुहु और जेस केर ने 3-3 विकेट लिए। रोजमैरी मेयर ने 2 विकेट लिए, जबकि स्पिन गेंदबाज अमीलिया केर और ईडन कार्सन ने 1-1 विकेट लिया। इस शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में 2 हार के बाद पहली जीत हासिल की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles