नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में चल रहे महिला वर्ल्ड कप 2025 में अब आठ टीमों में से टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर नॉकआउट स्टेज का पूरा कार्यक्रम तय कर दिया। अब इस सेमीफाइनल चरण की शुरुआत से पहले सभी दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे तारीख, समय और वेन्यू सहित हर विवरण से अपडेट रह सकें।
अंक तालिका की पहले बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 1 पर रही तो साउथ अफ्रीका अभी दूसरे स्थान पर है। अगर इंग्लैंड अपना आखिरी लीग मैच न्यूजीलैंड से जीती तो वो नंबर 2 पर आ जाएगी और साउथ अफ्रीका नंबर 3 पर खिसक जाएगी। जबकि भारतीय टीम नंबर 4 पर बरकरार रहेगी। सेमीफाइनल में नंबर 1 की टीम का मुकाबला नंबर 4 की टीम से होगा। वहीं नंबर 2 और नंबर 3 की टीमें भी अंतिम 4 के मुकाबले में भिड़ेंगी।
क्या है सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल?
- पहला सेमीफाइनल
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, 29 अक्टूबर, गुवाहाटी (बारसापाराक्रिकेट स्टेडियम) - दूसरा सेमीफाइनल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 30 अक्टूबर, नवी मुंबई (डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम)
जानें सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत का समय
अगर सेमीफाइनल मुकाबलों के समय की बात करें तो दोनों ही मैच डे नाइट होंगे। अंतिम 4 के मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से ही शुरू होंगे। जबकि इन दोनों मैचों का टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी पर जियो हॉटस्टार के जरिए देख सकते हैं। तो टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
महिलावर्ल्डकप 2025 का फाइनलमुकाबला रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाईपाटिलस्टेडियम में उसी समय खेला जाएगा। इस निर्णायक मैच में दोनों सेमीफाइनलकीविजेताटीमें आमने-सामने होंगी। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें अपने पहले महिला वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया सात बार और इंग्लैंड तीन बार चैंपियन बन चुकी है।

