27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम PM मोदी से मिली, NAMO-1 जर्सी गिफ्ट की; स्मृति बोलीं— उन्होंने हमें प्रेरित किया

नई दिल्ली। पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और बताया कि लगातार तीन हार और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद टीम ने जिस तरह वापसी की, वह सभी के लिए मिसाल है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 की मुलाकात को याद किया, जब टीम ट्रॉफी के बिना PM से मिली थी। उन्होंने कहा कि इस बार ट्रॉफी उनके साथ है और वे चाहेंगी कि वे हर बार ट्रॉफी लेकर ही उनसे मिलें। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि PM मोदी ने टीम को मोटिवेट किया और उनकी बातें खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रही हैं। टीम के साथ BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने के कारण बाहर हुईं प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर पहुंचीं। खिलाड़ियों ने PM मोदी को एक स्पेशल जर्सी भी दी, जिस पर सभी के सिग्नेचर थे। जर्सी पर NAMO-1 लिखा था। टीम शाम 4:40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंची। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया था और टीम ताज होटल में रुकी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles