33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

World Championship of Legends: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI घोषित

नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्ज 2025 में इंडिया चैंपियंस अपना दूसरा मुकाबला 22 जुलाई, मंगलवार को साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीत से सेमीफाइनल की राह मजबूत हो सकती है। भारतीय समयानुसार यह रोमांचक मैच रात 9 बजे से शुरू होगा। दर्शकों को एक बार फिर से पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इस सीजन में भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलना था, लेकिन इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था और इस मैच को रद्द कर दिया गया था। इस मैच के रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए थे। अब इंडिया चैंपियंस साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी और युवराज सिंह की टीम की नजर पहली जीत पर होगी।

छक्कों के बादशाह आमने-सामने, युवी की टक्कर एबी से

इंडिया चैंपियंस अपना दूसरा मैच एबी डिविलियर्स की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला साउथ काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन में आयोजित किया जाएगा। एबी की टीम काफी मजबूत दिख रही है और इंडिया को भी मजबूत टीम के साथ मैदान पर उतरना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने की वजह से इंडिया को एक अंक का नुकसान हुआ था, ऐसे में इंडिया के लिए अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जीत जरूरी होगी। इंडिया के लिए पारी की शुरुआत धवन के साथ उथप्पा कर सकते हैं जबकि तीसरे नंबर पर अंबाती जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं। बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर रैना तो वहीं युवी पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं। इसके बाद यूसुफ, स्टुअर्ट बिन्नी और इरफान नजर आ सकते हैं। टीम में भज्जी स्पिनर के रूप में अंतिम ग्यारह में नजर आ सकते हैं जबकि तेज गेंदबाज के रूप में वरुण एरोन, विनय कुमार और गुरकीरत मान में से कोई दो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में हो सकता है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया चैंपियंस की संभावित टीम

शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, हरभजन सिंह, गुरकीरत मान/विनय कुमार, वरुण एरोन।

इंडिया चैंपियंस टीम (WCL 2025)

शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन, वरुण आरोन।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles