25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

World Cup 2023 : भारत-पाक मैच अब 14 अक्टूबर को खेला जाएगा

नई दिल्लीः विश्व कप 2023 में भारत-पाक मैच की तारीखों में बदलाव हुआ है। पहले ये मैच 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन नवरात्रि की वजह से ये मैच अब 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे लेकर आईसीसी और बीसीसीआई की बात से सहमति जता दी है। पाकिस्तान टीम के शेड्यूल में सिर्फ एक मैच नहीं,बल्कि दो मैच की तारीख में बदलाव हुआ है। पाकिस्तान टीम हैदराबाद में 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।

ऐसे में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले कुल 3 दिन का समय मिलेगा जो कि टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, विश्व कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होना है। भारतीय टीम अपना अभियान 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। वहीं, फैंस की निगाहें भारत-पाक (IND vs PAK) के मैच पर बनी हुई है। इस मैच की तारीखों में बदलाव हुआ है। बता दें कि भारत-पाक का मैच अब 15 अक्टूबर नहीं, बल्कि 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles