World Cup 2023 : पाकिस्तान टीम को भारत आने की मिली हरी झंडी

0

नई दिल्ली।पाकिस्तान पांच अक्टूबर से भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम भेजने के लिए तैयार हो गया है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय (एफओ) ने रविवार को बताया, पाकिस्तान का हमेशा से ये मानना रहा है कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। इसलिए हमने तय किया है कि हम आगामी आइसीसी विश्व कप में भाग लेने के लिए अपनी टीम भेजेंगे। भारत और पाकिस्तान की भिडंत वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होनी है।

एफओ ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान अधिकारियों को भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। हम इन चिंताओं से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) और बीसीसीआइ को अवगत करा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

इससे पहले,प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विश्व कप में टीम केप्रतिनिधित्व पर निर्णय करने के लिए समिति का गठन किया था। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली इस समिति ने निर्णय लिया था कि विश्व कप से पहले एक सुरक्षा जांच दल इस महीने भारत का दौरा करेगा। यह दल उन स्थलों का दौरा करेगा, जहां पाकिस्तानी टीम अपने मैच खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here