25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

World Cup cricket : न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत

हैदराबाद। न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड (NZ vs NED ) को 99 रन से हराकर विश्व कप में बड़ी जीत हासिल की। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था।न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है, इस तरह कीवी टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। अंक तालिका में उसके अब दो मैच में चार अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैदराबाद में ही हराया था।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। नीदरलैंड के लिए कॉलिन एकरमैन ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स ने 30 और साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट ने 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर मिचेल सैंटनर ने पांच विकेट लिए। मैट हेनरी को तीन सफलता मिली। रचिन रवींद्र ने एक विकेट लिया। पांच विकेट लेने वाले सैंटनर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles