35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन एमटी 700 टेनिस टूर्नामेंट

प्रदेश के रोहित, भावेश, इंद्रकुमार, हरप्रीत, श्रुति सेमीफाइनल में
– इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में मास्टर्स कर रहे कलात्मक टेनिस का प्रदर्शन

इंदौर:  भारतीय टेनिस संघ व मध्यप्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित तथा येलो डायमण्ड व मोयरा सरिया द्वारा प्रायोजित वर्ल्ड टेनिस टूर इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन एमटी 700 मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के रोहित रावत, भावेश गौर, इंद्रकुमार महाजन ने पुरुष वर्ग में तथा हरप्रीत वाजपेयी व श्रुति सिंह सासन ने महिला एकल वर्ग में अपने-अपने आयु वर्ग में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में धमाकेदार अंदाज में प्रवेश किया।

इन्दौर टेनिस क्लब में खेली जा रही इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्पर्धा में प्रदेश के मास्टर्स टेनिस खिलाड़ी देश-दुनिया के खिलाड़ियों के सामने अपनी दमदार चुनौती पेश कर रहे है। पुरुष 35 वर्ष आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश के भावेश गौर ने अंकित सेतिया को आसानी से 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग के अन्य मुकाबलों में विकास चौधरी ने बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त पुल्कित मिश्रा को 6-4, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में दस्तक दी। वहीं हर्षवर्धन थिरानी ने मिशाल जाविया को 6-3, 6-3 से पराजित किया।

पुरुष 40वर्ष आयु वर्ग में मध्यप्रदेश के इंद्रकुमार महाजन ने बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त संदीप पवार को 6-3, 6-4 से हराकर मजबूती के साथ खिताब की ओर कदम बढ़ाया। पुरे मुकाबले महाजन की दमदार सर्विस और शानदार फोरहैंड शॉट देखने को मिली, जिसका संदीप के पास कोई जवाब नहीं था। वहीं इसी आयु वर्ग में शालीन भट्ट ने छठीं वरीयता प्राप्त अभिषेक बाबर को 7-6(7), 7-6(8) से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं फ्रांस के शीर्ष वरीयता प्राप्त जुलियन मिजोन ने पांचवीं वरीयता प्राप्त पूनार भसीन को आसानी से 6-0, 6-2 से हराया।

पुरुष 30 वर्ष आयु के एकल मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त सिद्धार्थ रेड्डी ने मदन कुमार को 6-4, 06, 7-5 से जी.पी. मालिया ने अविनाश कौशल को 6-4, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग में 55 वर्ष आयु वर्ग में म.प्र. के तीसरी वरीयता प्राप्त रोहित रावत ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुए आसानी से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोहित ने राजेश दवे को 6-1, 6-3 से मात दी। वहीं चौथी वरीयता प्राप्त बाल किशन भाटिया ने बिपीन कुमार सिन्हा को 6-1, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

65 वर्ष आयु वर्ग के एकल प्री-क्वार्टरफाइनल में मारिशियस के जमाल शकिल ने वी.के.गंगराड़े को 6-1, 6-0 से, एडवर्ड बालुमेल को 6-4, 1-6, 10-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
महिला वर्ग के मुकाबलों में भी मध्यप्रदेश की मास्टर्स महिला खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी जारी रखी है। 35 वर्ष आयु के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हरप्रीत बाजपेयी ने आशा देवी को 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में दस्तक दी। 50 वर्ष आयु के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में म.प्र. की श्रुति सिंह सासन ने म.प्र. की ही कशिश सतवानी को 6-7, 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles