34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन एमटी 700 टेनिस टूर्नामेंट

वर्तिका, एलिस, संध्या, विभा बनी एकल चैंपियन
प्रदेश की हरप्रीत व जेबा ने जीता महिला युगल में खिताब
इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में मास्टर्स कर रहे कलात्मक टेनिस का प्रदर्शन

इंदौर: भारतीय टेनिस संघ व मध्यप्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित तथा येलो डायमण्ड व मोयरा सरिया द्वारा प्रायोजित वर्ल्ड टेनिस टूर इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन एमटी 700 मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग में वर्तिका रहारिया, एलिस जाय, संध्या रानी, विभा चौधरी ने अपने-अपने आयु वर्ग में खिताबी सफलता अर्जित की। वहीं 35 वर्ष महिला युगल में मध्यप्रदेश की हरप्रीत वाजपेयी व उनकी जोड़ीदार जेबा खान ने खिताब अपने नाम किया।

इन्दौर टेनिस क्लब में खेली जा रही इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्पर्धा में आज हुए खिताबी मुकाबलों के विजेताओं को जिलाधीश शिवम वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर म.प्र. टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन, भारतीय टेनिस संघ के सचिव अनिल धूपर, आईटीसी ट्रस्टी बी.एस.छाबड़ा, मुख्य रैफरी एंटोन डिसूजा उपस्थित थे। संचालन टूर्नामेंट डायरेक्टर अर्जुन धूपर ने किया। विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई।

महिला 35 वर्ष आयु के फाइनल में वर्तिका रहारिया ने नेहा भंडारी को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 7-5, 1-6, 6-2 से पराजित किया। वहीं 40 वर्ष आयु के खिताबी मुकाबले में एलिस जाय ने सिद्धी खजूरिया को 6-2, 6-1 से, पराजित कर चैपियन होने का गौरव हासिल किया। महिला एकल के ही 45 वर्ष आयु के फाइनल मुकाबले में संध्या रानी ने भव्या आय्यावो को 6 -1, 6-3 से तथा 50 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में विभा चौधरी ने रोसा अबराओ को 6-0, 6-0 को हराकर खिताब अपने नाम किया।

महिला युगल में म.प्र.की हरप्रीत बनी चैंपियन

महिला युगल में म.प्र. की हरप्रीत वाजपेयी ने अपनी जोड़ीदार जेबा खान के साथ मिलकर 35 वर्ष आयु वर्ग का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में हरप्रीत व जेबा ने भारत की ही अनुषा देवी व वर्तिका  रेहारिया को 6-3, 6-2 से हराया ।

महिला वर्ग  के 40 वर्ष आयु के फाइनल में एलिस जाय व सिद्धी खजूरिया ने संध्या रानी व विभा चौधरी को 6-1, 6-0 से हराया। पुरुष एकल के 30 वर्ष आयु के फाइनल मुकाबले में भारत के केनिशेजोटो व्होरिस ने भारत के ही राजू मुथुकृष्णन को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-4 से मात दी और चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।

पुरुष युगल के 30 वर्ष आयु के फाइनल में प्रसोनजीत प़ॉल व के. व्होरिस ने शिखर गाध व गोविंद प्रसाद को 6-2, 6-1 से, 35 वर्ष आयु के खिताबी मुकाबले में पुल्कित मिश्रा व कार्तिकेय शर्मा ने विकास चौधरी व नरेंद्र चौधरी को रोमांचक मुकाबले में 3-6, 6-4, 13-11 से मात देकर खिताब जीता।

पुरुष 40 वर्ष के युगल फाइनल में भारत व फ्रांस की जोड़ी आदित्य खन्ना व जोलिन मिजोह ने रोहन भसीन व पूनार भसीन को तीन सेटों के कड़े संघर्ष के बाद 6-1, 5-7, 11-9 से, 45 वर्ष के पुरुष युगल के फाइनल में निशांत गोयल व दिलीप मोहंती ने तपन शर्मा व सम्राट भसीन को 7-6(5), 6-4 के कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया।

पुरुष 70 वर्ष आयु के युगल फाइनल में एजेएस छठवाल व सुरेंद्र शर्मा ने डॉ. एसजेएस रंधावा व दिलीप शिवपुरी को 6-1, 6-2 से हराकर खिताबी सफलता अर्जित की। सभी मास्टर्स खिलाड़ियों ने अपने खेल के प्रति समर्पण और कोर्ट पर अपने जज्बे से उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। 70 व 75 वर्ष से भी अधिक आयु के खिलाड़ियों ने न केवल अपनी फिटनेस का मुजाहिरा किया बल्की ये भी दिखाया कि नियमित खेलने से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है, देश के लिए खेलने की अनुभूती भी गौरर्वान्वित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles