15.1 C
New Delhi
Sunday, February 2, 2025

WPL 2024: डब्लूपीएल 2024 का कार्यक्रम घोषित, दिल्ली में 17 मार्च को होगा फाइनल

बेंगलुरु

मह‍िला प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है, जिसमें पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा, वहीं फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में होगा.

इस साल डब्ल्यूपीएल में कुल 22 मैच होंगे और शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भिड़ेंगी. फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. एलिमिनेटर 15 मार्च को खेला जाएगा.

पिछले सीजन की तरह, WPL में कोई होम-अवे फॉर्मेट नहीं होगा. हालांकि अगले सीजन में टूर्नामेंट दो शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा. पिछले सीजन की तरह, WPL में कोई होम-अवे फॉर्मेट नहीं होगा. हालांकि अगले सीजन में टूर्नामेंट दो शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा.  

डब्ल्यूपीएल का 2024 सीजन पिछले साल के फॉर्मेट की तरह होगा. इसमें इसमें लीग राउंड  में टॉप 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी.

हरमनप्रीत कौर की टीम बनी थी चैम्प‍ियन

पिछले साल का मह‍िला प्रीम‍ियर लीग का ख‍िताब भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर जीता था. दिल्ली कैप‍िटल्स की कप्तान मेग लैनिंग 345 रन बनाकर टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर थीं, वहीं मुंबई इंडियंस के हेले मैथ्यूज ने 10 मैचों में 16 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी.

WPL 2024 का पूरा शेड्यूल

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु
5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
7 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
11 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च – दिल्ली में फाइनल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles